यमन में सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने तेल ठिकानों पर किया हमला, हूतियों ने दी जवाबी कार्रवाई की धमकी
सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने सना (यमन) में तेल ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शहर में धमाकों की आवाज़ें सुनाई दीं। ये हमले गठबंधन की ओर से एक तेल ठिकाने पर जल्द हमले की चेतावनी देने के कुछ घंटे बाद हुए। इसके जवाब में हूतियों ने 'दर्दनाक जवाब' देने की धमकी दी है।