inshorts

यमुना एक्सप्रेसवे पर बढ़ाई गईं टोल दरें, ₹18.80 प्रति किमी तक लगेगा शुल्क

ग्रेटर नोएडा और आगरा के बीच यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल दरों को बढ़ाकर ₹2.60-₹18.80 प्रति किलोमीटर तक कर दिया गया है। कार, जीप, वैन और हल्के चारपहिया वाहनों के लिए टोल ₹2.50/किलोमीटर से बढ़ाकर ₹2.65/किलोमीटर कर दिया गया है। वहीं, बस और ट्रक के लिए दरों को बढ़ाकर ₹8.45/किलोमीटर किया गया जबकि अत्यधिक भारी वाहनों से ₹18.80/किलोमीटर शुल्क लिया जाएगा।