यमुना का जलस्तर 666.80 फीट पहुंचा, 1965 के बाद सबसे कम: दिल्ली जल बोर्ड

दिल्ली जल बोर्ड ने बताया है कि यमुना का जलस्तर बुधवार को 666.80 फीट पहुंच गया जो 1965 के बाद सबसे कम है। जल बोर्ड के मुताबिक, उत्तर, पश्चिम, मध्य, दक्षिणी दिल्ली के साथ-साथ नई दिल्ली और दिल्ली छावनी के कई इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। बकौल जल बोर्ड, "गुरुवार से सुबह-शाम कम दबाव पर पानी की आपूर्ति होती रहेगी।"