यशस्वी जायसवाल ने जड़ा 7वां टेस्ट शतक; एक झटके में कोहली, गांगुली को छोड़ा पीछे
भारत के स्टार ओपनर यशस्वी जायसवाल ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज़ के दूसरे मुकाबले में अपना 7वां टेस्ट शतक जड़ दिया है। इस पारी में यशस्वी ने अपने 3000 इंटरनैशनल रन भी पूरे किए और सबसे कम पारियों में इस आंकड़े को छूने के मामले में विराट कोहली, सौरव गांगुली को पीछे छोड़ दिया है।