यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट क्रिकेट में जड़ा अपना छठा शतक
भारतीय बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे 5वें टेस्ट मैच में अपने टेस्ट करियर का छठा शतक जड़ा है। वहीं, इंग्लैंड की धरती पर यह उनका दूसरा शतक है। यशस्वी ने अबतक 24-टेस्ट मैच खेले हैं और उन्होंने सर्वाधिक 214* रन बनाए हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अबतक 2 दोहरे शतक और 12 अर्धशतक जड़े हैं।