क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल ने उन अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है जिसमें कहा गया था कि उन्होंने कभी आज़ाद मैदान (मुंबई) के पास पानी पुरी बेची थी। जायसवाल ने कहा कि अफवाहें सच हैं और उन्होंने एक वेंडर की मदद के लिए ऐसा किया था। उन्होंने कहा, "वह कभी-कभार पैसे देते थे। मैं बस इसलिए करता...क्योंकि मेरे पास समय होता था।"