यशस्वी द्वारा भारत के लिए डेब्यू मैच में शतक जड़ने के बाद कांवड़ यात्रा पर निकले उनके पिता

वेस्टइंडीज़ के खिलाफ डोमिनिका में पहले टेस्ट मैच में भारत के लिए डेब्यू करने वाले 21-वर्षीय ओपनर यशस्वी जायसवाल द्वारा शतक जड़ने के बाद उनके पिता भूपेंद्र जायसवाल कांवड़ यात्रा पर निकल गए हैं। मैच में यशस्वी द्वारा बल्लेबाज़ी करने के दौरान ही उनके पिता कांवड़ यात्रा पर निकले थे। उन्होंने कहा कि वह अपने बेटे के लिए आशीर्वाद मांगेंगे।