यशस्वी ने शतक जड़ने के बाद तड़के 4:30 बजे किया था फोन, हम दोनों रो रहे थे: उनके पिता

भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल के पिता भूपेंद्र जायसवाल ने खुलासा किया है कि उनके बेटे ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ टेस्ट डेब्यू पर शतक जड़ने के बाद तड़के 4:30 बजे (भारतीय समयानुसार) उन्हें फोन किया था। उन्होंने आगे कहा, "वह आंसू नहीं रोक सका। मैं भी रोने लगा था। यह भावुक पल था। उसने मुझसे कहा, 'पापा, आप खुश हैं'?"