यहां अंतिम संस्कार से पहले अर्थी से उठकर भाग गया 'मुर्दा'; 427 वर्षों से चली आ रही है परंपरा

भीलवाड़ा (राजस्थान) में शुक्रवार को शीतला सप्तमी पर करीब 427-वर्षों से चली आ रही परंपरा के तहत ज़िंदा व्यक्ति की शवयात्रा निकाली गई जिसका वीडियो सामने आया है। इस परंपरा में गाजे-बाजे संग शहर में शवयात्रा निकाली जाती है जिसके बाद अंतिम संस्कार से पहले अर्थी पर लेटा शख्स उठकर भाग जाता है और उसकी जगह पुतला जलाया जाता है।