यहां योगी मॉडल की ज़रूरत है: 17 वर्षीय लड़के की हत्या के बाद दिल्ली के सीलमपुर में लगे पोस्टर

सीलमपुर (दिल्ली) इलाके में जहां कुणाल नामक 17 वर्षीय लड़के की चाकू से हत्या की गई है वहां कई हिंदू परिवारों ने अपने घरों पर ‘मकान बिकाऊ है’ और 'सीलमपुर को योगी मॉडल की ज़रूरत है’ के पोस्टर लगाए हैं। वहीं, तनाव को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस तैनात है। फिलहाल मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।