inshorts

यहां है 'तलाक का मंदिर' जिसका 600 साल पुराना है इतिहास

जापान के कामाकुरा शहर में स्थित मात्सुगाओका टोकीजी मंदिर को 'तलाक का मंंदिर' भी कहा जाता है। इसका इतिहास 600 साल पुराना है। बताया जाता है कि मंदिर जब बना था तब महिलाओं के पास कोई अधिकार नहीं होते थे और घरेलू हिंसा और प्रताड़ना की शिकार महिलाओं को सहारा देने के लिए इस मंदिर का निर्माण किया गया था।