यह 'विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत' के निर्माण का आर्थिक दस्तावेज़ है: बजट पर यूपी के CM योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट 2024-2025 को लेकर कहा है कि यह बजट 'विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत' के निर्माण का आर्थिक दस्तावेज़ है। उन्होंने कहा, "इसमें गांव, गरीब, किसान, महिला, नौजवान समेत समाज के सभी तबकों के समग्र विकास का संकल्प, हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दृष्टि और वंचित को वंचना से मुक्त कराने का रोडमैप है।"