टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा द्वारा भारत-इंग्लैंड के पांचवें टी20I मैच में शतक लगाए जाने पर उनकी तारीफ की है। युवराज ने कहा, "वेल प्लेड अभिषेक। यही वह स्तर है जहां मैं तुम्हे देखना चाहता हूं। तुम पर गर्व है।" गौरतलब है, मैच में अभिषेक ने 135 रन बनाए थे।