भारत के पूर्व मुख्य कोच अनिल कुंबले ने विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच हुई बहस पर कहा है, "मुझे नहीं पता कि क्या बात हुई। कुछ चीज़ें निजी हो सकती हैं जिन्हें मैदान पर नहीं लाना चाहिए।" कुंबले ने कहा, "यह अस्वीकार्य है। जो भी हो लेकिन आपको खेल का और अपनी विरोधी टीम का सम्मान करना चाहिए।"