आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर के लड्डू में पशुओं की चर्बी मिलने पर राम मंदिर (अयोध्या) के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा है, "यह हिंदू आस्था का मज़ाक है।" उन्होंने कहा, "वैष्णव संत और भक्त लहसुन और प्याज़ का भी उपयोग नहीं करते हैं, ऐसे में प्रसाद में चर्बी का उपयोग बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।"