यह एक ऐसी लिस्ट है जिसमें हमें भी होना चाहिए: शीर्ष 10 शिक्षित देशों की सूची शेयर कर महिंद्रा

बिज़नेसमैन आनंद महिंद्रा ने सोमवार को 'सबसे ज़्यादा शिक्षित 10 देशों की सूची' वाले एक ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "यह एक ऐसी सूची है जिसमें हमें भी होना चाहिए। यह केवल सरकार का काम नहीं है, हम सभी को थोड़ा-थोड़ा करना होगा।" इन शीर्ष 10 शिक्षित देशों में भारत शामिल नहीं है जबकि कनाडा शीर्ष पर है।