सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बच्चा कथित तौर पर उबलते पानी की कढ़ाई में हाथ जोड़कर बैठा हुआ दिख रहा है। यह वीडियो कहां और कब का है, इसकी अब तक पुष्टि नहीं हो पाई है। वीडियो पर आईपीएस अधिकारी आर.के. विज ने कहा है, "यह क्या बकवास है, यह एक गंभीर अपराध है।"