हज़ारीबाग (झारखंड) में एक गर्भवती महिला की लोन रिकवरी एजेंट द्वारा कथित तौर पर ट्रैक्टर से कुचले जाने से हुई मौत के बाद महिंद्रा समूह के सीईओ अनीश शाह ने एक बयान जारी किया है। शाह ने लिखा, "इस घटना से हमें गहरा दुख पहुंचा है...यह एक मानवीय त्रासदी है।" शाह ने आगे कहा कि कंपनी घटना की जांच करेगी।