यह एक संवेदनहीन बजट है जिसने ज़्यादातर लोगों की उम्मीदों को ठेस पहुंचाई है: पी. चिदंबरम
कांग्रेस नेता व पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने बुधवार को केंद्रीय बजट 2023-24 को लेकर कहा, "यह एक संवेदनहीन बजट है जिसने ज़्यादातर लोगों की उम्मीदों को ठेस पहुंचाई है।" चिदंबरम ने कहा, "इस बजट से पता चलता है कि (केंद्र) सरकार लोगों और उनके जीवन व आजीविका के प्रति उनकी चिंताओं से कितनी दूर है।"