प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के स्थापना दिवस पर उसके कर्मियों को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, "यह ऐसा सुरक्षाबल है जिसका भारत की रक्षा और राष्ट्र की सेवा करने का बेहतरीन ट्रैक रिकॉर्ड रहा है।" केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "हमारे सीमा प्रहरियों की वीरता हर भारतीय को गौरवान्वित करती है।"