चीन में एक 40 वर्षीय महिला ने 10 साल से अधिक समय तक 'प्योर ट्रेडिशनल चाइनीज़ मेडिसिन' क्रीम लगाई जिसके बाद धीरे-धीरे उसकी त्वचा पर लाल-बैंगनी सांप जैसी लकीरें आ गईं। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि जिस क्रीम को 'हर्बल' बताया गया था उसमें भारी मात्रा में स्टेरॉयड्स मिले।