नीति आयोग के सदस्य वी.के. पॉल के अनुसार, कोविड-19 की दूसरी लहर कमज़ोर हो रही है लेकिन यह कहना सही नहीं होगा कि सबसे बुरा दौर खत्म हो गया है। उन्होंने कहा, "हमने देखा है कि कई देशों में 2 से अधिक लहरें आई हैं।" बकौल पॉल, त्योहारों में संभावित भीड़ के मद्देनज़र यह देश के लिए नाज़ुक समय है।