रविचंद्रन अश्विन ने राजस्थान रॉयल्स द्वारा ₹5 करोड़ में खरीदे जाने पर कहा है, "मैं बेहद खुश हूं कि उन्होंने मुझे चुना...उन्होंने मुझे 2018 की नीलामी में लेने की बहुत कोशिश की...लेकिन आखिरकार ऐसा हुआ।" बकौल अश्विन, "जॉस (बटलर) के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने को उत्सुक हूं...यह कितना अच्छा होगा?" 2019 में अश्विन ने बटलर को 'मांकड़' किया था।