inshorts

यह कोरोना जैसी दिख रही है: मेहंदी लगाने की स्किल को लेकर भुवनेश्वर को पत्नी ने किया ट्रोल

भारतीय पेसर भुवनेश्वर कुमार की पत्नी नुपुर नागर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर 2 तस्वीरों का कोलाज शेयर कर मेहंदी लगाने की स्किल को लेकर भुवनेश्वर को ट्रोल किया है। नुपुर ने अपने और भुवनेश्वर द्वारा हाथ पर बनाई गई मेहंदी की डिज़ाइन शेयर कीं और भुवनेश्वर के डिज़ाइन के साथ लिखा, "यह कोरोना (वायरस) की तरह दिख रही है।"