लखीमपुर खीरी हिंसा में 3 बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या पर किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा है, "यह क्रिया की प्रतिक्रिया थी...यह हत्या में नहीं आता।" उन्होंने कहा, "गाड़ियां टकराती हैं तो लोग तुरंत सड़क पर लड़ने लगते हैं।" गौरतलब है, केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे पर लखीमपुर खीरी में किसानों को अपनी कार से कुचलने का आरोप है।