प्रयागराज के महाकुंभ में बुधवार को मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान में मची भगदड़ पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने प्रतिक्रिया दी है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा है, "यह घटना बेहद दुःखद है।" यूपी कांग्रेस ने आगे लिखा है, "अव्यवस्थाओं के कारण घटित हुई यह घटना प्रशासनिक लापरवाही की ओर साफ-साफ इशारा कर रही है।"