राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने बीजेपी से निलंबित नुपुर शर्मा का समर्थन करने वाले एक शख्स की उदयपुर में गर्दन काटकर की गई हत्या को हृदय विदारक बताया है। उन्होंने कहा, "हमने...मुख्यमंत्री (अशोक गहलोत) से...बात की है...पीड़ित परिवार को सहायता...दी जाए।" बकौल कटारिया, "यह...घटना एक व्यक्ति के कारण...संभव नहीं है...यह किसी संगठन के कारण हो...सकता है।"