यह चिंता का विषय है: कोविड-19 से 15 दिनों में 66 मौतों पर हिमाचल के सीएम

हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 से 15 दिनों में 66 मौतें दर्ज होने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को कहा कि यह चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि सभी उपायुक्त, सीएमओ के साथ बैठक की गई है जिसमें पाया गया कि ज़्यादातर मृत्यु होम आइसोलेशन में हुई हैं व होम आइसोलेशन में और सुधार की ज़रूरत है।