कोविड-19 के बीच प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में आयोजित होने वाले माघ मेले की तैयारियों पर पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि भले ही यह चुनौतीपूर्ण हो लेकिन वे पूरी तरह से तैयार हैं। बकौल अधिकारी, कोविड-19 टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट दिखाने वाले और कोविड-19 वैक्सीन की दोनों डोज़ ले चुके लोगों को ही मेले में प्रवेश की अनुमति होगी।