यह ज्‍वेलरी स्‍टॉक चमकाएगा किस्‍मत, सालभर में 39% हो गया सस्‍ता

आईसीआईसीआई सिक्‍योरिटीज़ के मुताबिक, कल्‍याण ज्‍वेलर्स के शेयर की वैल्‍यूएशन फेयर हो गई है और इसमें पैसा लगाना चाहिए। पिछले महीने इस शेयर का भाव 8%, 3-महीने में 18% और 2025 में अब तक 39.28% गिरा। कंपनी लोअर कैरेट, हल्की ज्वेलरी पेश करने में भी तेज़ी ला रही है जिससे सस्ती-रोज़ पहनने वाली ज्वेलरी की खरीद आसान हो रही है।