आरजी कर अस्पताल (कोलकाता) में महिला डॉक्टर के रेप-हत्या के दोषी संजय रॉय को कोर्ट ने सोमवार को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई। कोर्ट ने सज़ा-ए-मौत के अनुरोध पर कहा कि यह मामला जघन्यतम श्रेणी में नहीं आता। वहीं, पीड़िता के पिता ने कहा कि वह दोषी को कठोरतम सज़ा दिलवाने के लिए सड़क व कोर्ट में लड़ाई जारी रखेंगे।