inshorts

यह टीम की गलती नहीं, इंपोर्टेड सरकार मनहूस है: भारत से हार के बाद पाक के पूर्व मंत्री

एशिया कप 2022 में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की हार के बाद पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की सरकार में मंत्री रहे फवाद चौधरी ने हार के लिए पाकिस्तान सरकार को ज़िम्मेदार ठहराया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "यह टीम की गलती नहीं है, इंपोर्टेड सरकार मनहूस है।" गौरतलब है, भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से मैच हराया था।