यह टेस्ट क्रिकेट को लेकर हमारी प्रतिबद्धता दिखाता है: भारतीय टीम के नंबर 1 बनने पर जय शाह

भारतीय टीम के टेस्ट टीम रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया को पछाड़कर शीर्ष स्थान पर पहुंचने के बाद बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने टीम को बधाई देते हुए कहा है, "यह टेस्ट क्रिकेट के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दिखाता है।" बकौल शाह, भारतीय टीम देश में और देश के बाहर लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के कारण नंबर 1 बनी है।