यह तो तुम्हारी पहली डोज़ थी: केरल में रेप की कोशिश की शिकार महिला से मेसेज में आरोपी

कोझिकोड (केरल) में महिला होटल कर्मचारी के रेप की कोशिश की जांच में पुलिस को पता लगा है कि मामले में आरोपी होटल मालिक ने अस्पताल में इलाज करा रही पीड़िता को धमकी भरे संदेश भेजे। मेसेज में लिखा था, "यह तो तुम्हारी पहली डोज़ थी।" रेप से बचने के लिए महिला होटल की पहली मंज़िल से कूद गई थी।