जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने आतंकियों द्वारा तीन दिनों के भीतर दो शिक्षकों समेत 5 नागरिकों के हत्या करने पर कहा है, "यह दरिंदगी, वहशत और दहशत का मेल है।" उन्होंने कहा, "दहशतगर्द पाकिस्तान में बैठी एजेंसियों के इशारे पर इस तरह की साज़िशों को अंजाम दे रहे हैं ताकि कश्मीर में बढ़ते अमन को रोका जा सके।"