यह दिन देखना और इसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है: फेडरर के संन्यास पर जोकोविच

नोवाक जोकोविच ने रॉजर फेडरर के संन्यास पर इंस्टाग्राम पर नोट लिखा है। उन्होंने लिखा, "रॉजर, यह दिन देखना और हमने जो इस खेल में साझा किया है...उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है।" उन्होंने आगे कहा, "कोर्ट के अंदर और बाहर आपको जानना सम्मान की बात है। मुझे पता है कि यह नया अध्याय आपके लिए अद्भुत चीज़ें लाएगा।"