यह नहीं मान सकते कि दूसरी लहर में कोविड-19 से हुई सभी मौतें लापरवाही के कारण हुईं: एससी
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अदालतें यह मानकर नहीं चल सकतीं कि वैश्विक महामारी की दूसरी लहर के दौरान कोविड-19 से हुईं सभी मौतें चिकित्सकीय लापरवाही के कारण हुईं। अदालत ने कोविड-19 से जान गंवाने वालों के परिजन द्वारा इसे 'चिकित्सकीय लापरवाही' बताकर मुआवज़े का अनुरोध करने वाली याचिका पर विचार करने से इनकार करते हुए यह टिप्पणी की।