यह नामुमकिन है: डीआरएस से फैसला पलटने के बाद स्टंप माइक पर कहते सुनाई दिए अंपायर

केपटाउन टेस्ट में अंपायर मरे इरास्मस ने भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर दक्षिण अफ्रीकी कप्तान डीन एल्गर को एलबीडब्ल्यू आउट करार दिया लेकिन एल्गर के डीआरएस लेने के बाद फैसला पलट गया। बॉल ट्रैकिंग से पता चला कि गेंद स्टंप्स को छोड़कर जा रही थी। इसके बाद इरास्मस स्टंप माइक पर 'यह नामुमकिन है' कहते सुने गए।