यह निजी फैसला है, बीसीसीआई इसका सम्मान करता है: कोहली के टेस्ट कप्तानी छोड़ने पर गांगुली

विराट कोहली के भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा है, "उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने हर फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया...उनका फैसला निजी है और बीसीसीआई इसका सम्मान करता है।" उन्होंने कहा, "विराट भविष्य में टीम को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। वह महान खिलाड़ी हैं।"