कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इंडियन ओवरसीज़ कांग्रेस अध्यक्ष सैम पित्रोदा के 'भारत को चीन को दुश्मन मानना बंद करना चाहिए' बयान पर 'X' पर लिखा है, "पित्रोदा के चीन पर व्यक्त विचार पार्टी के आधिकारिक विचार नहीं हैं।" जयराम ने लिखा, "भारत की विदेश नीति, बाह्य सुरक्षा और आर्थिक क्षेत्र के लिए चीन सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है।"