यूके को पछाड़कर भारत के दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा, "यह प्रगति मामूली नहीं है…हमें अपने उत्साह, अपनी उमंग को इसी तरह बनाए रखना है।" गुजरात में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "इस उपलब्धि से देश को और मेहनत करने का…हौसला मिला है।"