inshorts

यह फन नहीं है संजना...फाइनल जीतने के बाद केएल राहुल ने बुमराह की पत्नी से ऐसा क्यों कहा?

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल जीतने के बाद भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ केएल राहुल से जसप्रीत बुमराह की पत्नी व प्रेज़ेंटर संजना गणेशन ने पूछा कि भारत की स्पिन चौकड़ी के खिलाफ विकेटकीपिंग करने में कितना फन था। इसपर राहुल ने कहा, "यह फन नहीं है संजना...जब ये स्पिनर गेंदबाज़ी कर रहे होते हैं तो मुझे 200-250 बार उठक-बैठक करनी पड़ती है।"