यह फ्रॉड है: सर्वाधिक आईक्यू वाले देशों की सूची पर स्टैटिस्टिशन तालेब
स्टैटिस्टिशन नसीम निकोलस तालेब ने सर्वाधिक आईक्यू वाले देशों की एक सूची को 'फ्रॉड' बताया है। उन्होंने 'वर्ल्ड ऑफ स्टैटिस्टिक्स' नामक वेरिफाइड ट्विटर हैंडल से शेयर की गई सूची पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "ऐसी कोई गणना नहीं की गई थी।" सूची में 106.48 के औसत आईक्यू के साथ जापान शीर्ष पर और भारत (आईक्यू- 76.2) 143वें स्थान पर है।