दिल्ली के लाल किला के पास हुए धमाके को लेकर पुलिस ने यूएपीए और भारतीय न्याय संहिता की कड़ी धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर में घटना को 'बम धमाका' बताया गया है। एफआईआर में एक चश्मदीद पुलिसकर्मी के हवाले से लिखा है, "बहुत तेज़ धमाका हुआ जिसके कारण चौकी की दीवार गिर गई।"