झांसी मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 10 बच्चों की मौत के बाद शनिवार को उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के दौरे से पहले सड़क किनारे चूना डाले जाने को लेकर पाठक ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "मैंने ज़िलाधिकारी से कहा है कि चूना डलवाने वाले व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए...हम इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे।"