पंजाब में ड्रग्स केस में गिरफ्तारियों के आंकड़ों को लेकर दाखिल एक रिपोर्ट पर सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार से कहा, ''यह बहुत ही गंभीर मुद्दा है...तत्काल कदम उठाने होंगे...225+ आरोपी लंबे समय से फरार हैं और उन्हें अपराधी घोषित किया जा चुका है।'' बकौल एससी, नवंबर 2019 से एनडीपीएस मामलों में केवल 13% आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।