लेह (लद्दाख) में खादी से बने दुनिया के सबसे बड़े तिरंगे के अनावरण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है, "यह आदरणीय बापू को अनोखी श्रद्धांजलि है जिनके खादी प्रेम से सभी अवगत हैं।" प्रधानमंत्री ने इस बार त्योहारों में लोगों से खादी व हस्तशिल्प उत्पादों का इस्तेमाल करने व आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मज़बूत बनाने की अपील की।