यह भारत का सनातन उद्घोष है: राजपथ का नाम बदलकर 'कर्तव्य पथ' रखे जाने पर योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नई दिल्ली में राजपथ का नाम बदलकर 'कर्तव्य पथ' रखे जाने की घोषणा पर कहा है, "कर्म ही पूजा है। दिल्ली का 'राजपथ' अब 'कर्तव्य पथ' कहलाएगा। यह भारत का सनातन उद्घोष है।" गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी पुनर्विकसित राजपथ (अब कर्तव्य पथ) का गुरुवार को उद्घाटन करेंगे।