यह मेरी निजी क्षति है, खालीपन महसूस कर रही हूं: रतन टाटा के निधन पर सुधा मूर्ति
उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर लेखिका और राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति ने कहा है, "मैं अपने जीवन में उनसे (रतन टाटा) मिली, वह ईमानदार और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे, हमेशा दूसरों का ख्याल रखते थे।" उन्होंने कहा, "मैंने परोपकार की शिक्षा सिर्फ टाटा हाउस में सीखी है। यह मेरी निजी क्षति है। मैं खालीपन महसूस कर रही हूं।"