यह मीम नहीं है बल्कि अब यह हमारी और आपकी वास्तविकता है: हिटलर-पुतिन के कार्टून पर यूक्रेन

यूक्रेन में रूसी सैन्य अभियान शुरू होने के बाद यूक्रेन के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर किए गए हिटलर-पुतिन के कार्टून पर यूक्रेन ने कहा है, "यह एक मीम नहीं है बल्कि अब यह हमारी और आपकी वास्तविकता है।" कई ट्विटर यूज़र्स ने इस कार्टून को मीम कहा था जिसके बाद यूक्रेन की यह प्रतिक्रिया आई है।